Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में चार दिन तक बदला रहेगा मौसम, 20 जिलों में यलो अलर्ट, प्री-मानसून एक्टिविटी का असर

Vpb
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में चार दिन तक बदला रहेगा मौसम, 20 जिलों में यलो अलर्ट, प्री-मानसून एक्टिविटी का असर
X

CG Weather Update: रायपुर: छत्तीसगढ़ में लगातार मौसम में परिवर्तन देखने मिल रहा है। दक्षिण-पश्चिम मानसून के असर और वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण अगले चार दिनों तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने रायगढ़, बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग समेत 20 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। दक्षिण-पश्चिम मानसून और वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के प्रभाव से तेज हवाएं, गरज-चमक और बारिश की संभावना है। बस्तर संभाग में भारी बारिश की आशंका जताई गई है, जबकि मध्य और उत्तरी छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और अंधड़ की चेतावनी है।

CG Weather Update: इन जिलों के लिए अलर्ट जारी

मौसम विभाग के अनुसार, मानसून अगले 2-3 दिनों में बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ेगा, जिसका असर सबसे पहले बस्तर और दक्षिणी जिलों में दिखेगा। नमी बढ़ने और हवा के दबाव में कमी के कारण गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाओं की संभावना है। बीजापुर, सुकमा, मोहला-मानपुर, राजनांदगांव, कबीरधाम और खैरागढ़ में भारी बारिश हो सकती है। कांकेर, दंतेवाड़ा, कोंडागांव, बलरामपुर और बस्तर में भी हल्की से मध्यम वर्षा की चेतावनी है। मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, कोरिया, सुरजपुर, सरगुजा, जशपुर, गौरेला-पेन्ड्रा-मरवाही और मुंगेली में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश संभव है।

CG Weather Update: सोमवार को रायपुर में इतना रहा तापमान

राजधानी रायपुर और दुर्ग में तेज अंधड़ के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। सोमवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस रहा, लेकिन बारिश और अंधड़ के कारण अगले कुछ दिनों में तापमान में 3-4 डिग्री की गिरावट हो सकती है। मौसम विभाग ने बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की है, जिसके चलते किसानों और ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

CG Weather Update: मई में छत्तीसगढ़ में बारिश और अंधड़ कोई नई बात नहीं है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, मई में अक्सर ऐसे मौसमी सिस्टम बनते हैं, जो तेज हवाओं और बारिश का कारण बनते हैं। वर्ष 2021 में रायपुर में मई महीने में 93.2 मिमी बारिश दर्ज की गई थी।

CG Weather Update: मौसम विभाग ने किसानों को खेतों में काम करते समय सावधानी बरतने की सलाह दी है। गरज-चमक या तेज हवाओं के दौरान सुरक्षित स्थान पर चले जाएं और मोबाइल फोन या इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का उपयोग न करें। 23 मई के बाद मौसम सामान्य होने की उम्मीद है, लेकिन तब तक तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire