Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, रायपुर में 41 डिग्री तक पहुंचा तापमान, राहत-आफत दोनों साथ साथ

CG Weather Update: रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम की आंख मिचौनी जारी है। दिन के वक्त गर्मी और शाम होते-होते तेज हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी हो रही है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, रायपुर में 41 डिग्री तक पहुंचा तापमान, राहत-आफत दोनों साथ साथ
X

CG Weather Update: रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम की आंख मिचौनी जारी है। दिन के वक्त गर्मी और शाम होते-होते तेज हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी हो रही है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस रायपुर और बिलासपुर में दर्ज किया गया और न्यूनतम तापमान 21.7°C अंबिकापुर में दर्ज हुर्आ

CG Weather Update: मौसम विभाग ने आज प्रदेश के कुछ इलाकों में बदल गरजने और हल्की बारिश की संभावना जताई है। साथ ही एक-दो स्थानों पर बदल गरजने के साथ अंधड़ चलने और वज्रपात होने की भी संभावना है। इसके अलावा अधिकतम तापमान में वृद्धि का दौर लगातार रहने की संभावना है।

CG Weather Update: मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 5 दिनों में छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान में 2-3°C की क्रमिक वृद्धि होने की संभावना है। वहीं अगले 4 दिनों में छत्तीसगढ़ में मेघ गर्जन साथ बिजली गिरने की गतिविधि जारी रहने की संभावना है।

CG Weather Update: रायपुर शहर में आज आकाश मुख्यतः साफ रहने तथा दोपहर/शाम को आंशिक मेघमय रहने की संभावना है. अधिकतम 42°C और न्यूनतम तापमान 26°C के आसपास रहने की संभावना है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire