Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में लगातार बदल रहा है मौसम, अगले पांच दिन गरज-चमक के साथ आंधी और बारिश की संभावना, जानें आज कैसा रहेगा रायपुर का हाल

Vpb
CG Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में लगातार बदल रहा है मौसम, अगले पांच दिन गरज-चमक के साथ आंधी और बारिश की संभावना, जानें आज कैसा रहेगा रायपुर का हाल
X

CG Weather Update Today: रायपुर: छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों से मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। दिन में भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप के कारण लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। वहीं, शाम होते ही तेज हवाओं के साथ मौसम में ठंडक का अहसास हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, आज 13 मई को रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, बलौदा बाजार और राजनांदगांव सहित कई जिलों में बादल छाए रहेंगे। कुछ स्थानों पर 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

CG Weather Update Today: अगले पांच दिनों का पूर्वानुमान

मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक दक्षिणी छत्तीसगढ़ में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान कुछ इलाकों में हल्की तो कुछ में मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं, अगले तीन दिनों में दिन के तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी की आशंका है, जिसके बाद तापमान स्थिर रहेगा।

CG Weather Update Today: रायपुर में आज का मौसम

राजधानी रायपुर में आज आसमान में बादल छाए रहेंगे। हल्की बौछारों की संभावना है, जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। दिन का तापमान 42 डिग्री और रात का तापमान 29 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है।

CG Weather Update Today: मौसम बदलाव का कारण

मौसम विभाग के अनुसार, एक पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती सिस्टम इस मौसमी बदलाव का प्रमुख कारण है। पंजाब और आसपास के क्षेत्रों में समुद्र तल से 3.1 किमी ऊपर एक चक्रवाती सिस्टम सक्रिय है, जो 5.8 किमी ऊंचाई तक फैला हुआ है। इसके अलावा, बिहार से दक्षिण झारखंड तक एक द्रोणिका (ट्रफ) भी मौजूद है। इन मौसमी प्रणालियों के कारण प्रदेश में आंधी और बारिश की स्थिति बन रही है।

CG Weather Update Today: दक्षिण-पश्चिम मानसून की संभावना

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून जल्द ही सक्रिय हो सकता है। अगले पांच दिनों में यह दक्षिण अरब सागर, मालदीव-कोमोरिन क्षेत्र, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह और मध्य बंगाल की खाड़ी में आगे बढ़ सकता है। इससे प्रदेश में बारिश की गतिविधियां और बढ़ सकती हैं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire