Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG Weather Update: मौसम ने फिर बदली करवट, सुबह से प्रदेशभर में छाए बादल, 16 जिलों में बारिश का अलर्ट, पड़ेगी कड़ाके की ठंड

Vpb
CG Weather Update: मौसम ने फिर बदली करवट, सुबह से प्रदेशभर में छाए बादल, 16 जिलों में बारिश का अलर्ट, पड़ेगी कड़ाके की ठंड
X

CG Weather Update: रायपुर। छत्तीसगढ़ के मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले 48 घंटों में प्रदेश के मौसम में बदलाव होगा। राज्य के 16 जिलों में अगले दो से तीन दिनों तक मौसम में परिवर्तन रहेगा साथ ही बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। वहीँ, तापमान में भी गिरावट देखने को मिलेगी।

CG Weather Update: मौसम विभाग का अनुमान:

मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों के दौरान छत्तीसगढ़ के मध्य भाग में न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री तक गिर सकता है, जबकि उत्तर छत्तीसगढ़ में 3 से 4 डिग्री तक तापमान में गिरावट हो सकती है। दिसंबर महीने के तीसरे सप्ताह में प्रदेश के कई हिस्सों में कड़ाके की ठंड पड़ेगी।


CG Weather Update: ठंड और जेट स्ट्रीम हवाओं का प्रभाव:

मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर-पश्चिम भारत में समुद्र तल से 12.6 किलोमीटर की ऊंचाई पर जेट स्ट्रीम हवाएं 140 समुद्री मील की गति से चल रही हैं, जिसके कारण छत्तीसगढ़ में मौसम में बदलाव हो रहा है। अगले दो दिनों के दौरान उत्तरी छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान में 1-2°C की गिरावट होने की संभावना है। वहीं, सरगुजा संभाग और इसके आसपास के जिलों में 3-4 डिग्री तक तापमान गिर सकता है।

CG Weather Update: 16 जिलों में बारिश की संभावना:

वहीं, बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी और हवाओं के कारण प्रदेश के मध्य और उत्तर भाग में मौसम का मिजाज बदल रहा है। इस वजह से हल्की बारिश या फिर छींटे पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, 8 दिसंबर को प्रदेश के कोरिया, मनेंद्रगढ़, चिरमिरी, भरतपुर, सूरजपुर, बलरामपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बिलासपुर, मुंगेली, रायपुर, गरियाबंद, धमतरी समेत 16 जिलों में बारिश की संभावना है। इस दौरान दिन और रात के तापमान में गिरावट आ सकती है। हालांकि, कई इलाकों में मौसम साफ भी रहेगा।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire