Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG Weather Update: अगले 5 दिनों में 2 से 4 डिग्री तक चढ़ेगा पारा, छत्तीसगढ़ में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, जानें रायपुर का हाल

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। अगले 5 दिनों में पारा 2 से 4 डिग्री तक चढ़ेगा। इससे गर्मी बढ़ेगी और 4 दिनों बाद लू के हालात बन सकते हैं।

CG Weather Update: अगले 5 दिनों में 2 से 4 डिग्री तक चढ़ेगा पारा, छत्तीसगढ़ में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, जानें रायपुर का हाल
X

रायपुर। CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। अगले 5 दिनों में पारा 2 से 4 डिग्री तक चढ़ेगा। इससे गर्मी बढ़ेगी और 4 दिनों बाद लू के हालात बन सकते हैं। हालांकि राजधानी में पिछले तीन दिनों से मौसम सुहाना हो गया है। लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। दरअसल द्रोणिका व ऊपरी हवा के चक्रवात के असर से राजधानी समेत प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में मौसम में बदलाव आया था।

CG Weather Update: 25 मार्च से आसमान साफ होगा और सूर्यदेव तेवर दिखाना शुरू करेंगे। सोमवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री रहा, जो सामान्य से 1.2 डिग्री कम है। वहीं, रात का तापमान 23.4 डिग्री रहा। यह सामान्य से एक डिग्री ज्यादा है। 37.5 डिग्री के साथ राजनांदगांव सबसे गर्म रहा। जबकि 15.5 डिग्री के साथ अंबिकापुर सबसे ठंडा रहा। CG Weather Update: मंगलवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 37 व न्यूनतम तापमान 23 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। आकाश साफ रहेगा। इसलिए रायपुर समेत ज्यादातर जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire