Create your Account
CG Weather Update: राजनांदगांव में 46 डिग्री पहुंचा तापमान, सूरज चढ़ते ही सड़कों पर सन्नाटा
- Rohit banchhor
- 23 May, 2026
दुर्ग में तापमान 45,बिलासपुर 44.5, पेंड्रा रोड 41.6,अंबिकापुर 41.7 डिग्री सेल्सियस रहा।
CG Weather Update: रायपुर। छत्तीसगढ़ में उत्तर पश्चिम से गर्म और शुष्क हवाओं का आगमन लगातार बने रहने के कारण अधिकतम तापमान में वृद्धि का क्रम जारी है। शनिवार को राजनांदगांव पूरे प्रदेश में सर्वाधिक 46 डिग्री तक तपा। वहीं दुर्ग में तापमान 45,बिलासपुर 44.5, पेंड्रा रोड 41.6,अंबिकापुर 41.7 डिग्री सेल्सियस रहा।
राजधानी रायपुर में शनिवार को 44.3,माना 44.5 और जगदलपुर में 43.1 डिग्री दर्ज किया गया। तेज धूप और लू के थपेड़ों ने लोगों का जनजीवन प्रभावित कर दिया है। मौसम विभाग ने रायपुर, बिलासपुर समेत कई जिलों के लिए हीटवेव अलर्ट जारी किया है।
मौसम शुष्क बने रहने का अनुमान-
प्रदेश में कल 24 मई को अधिकतम तापमान में हल्की वृद्धि के साथ कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। प्रदेश में ग्रीष्म लहर चलने अथवा ग्रीष्म लहर जैसी स्थिति बने रहेगी।प्रदेश में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण बिहार और उसके आसपास 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। एक उत्तर दक्षिण द्रोणिका दक्षिण पश्चिम विहार से उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश तक छत्तीसगढ़ होते हुए 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।
Related Posts
More News:
- 1. Horoscope for Big Tuesday : जानिए कैसा होगा आपके लिए बड़े मंगलवार का दिन, पढ़ें अपना राशिफल
- 2. MP Crime : प्यार बना खूनी खेल, प्रेम संबंधों की रंजिश में युवक और महिला की कुल्हाड़ी से हत्या, गोबर से छिपाए सबूत
- 3. MP Cabinet : मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले : राज्य व्यापारी कल्याण बोर्ड का गठन, दलहन मिशन के लिए 2442 करोड़ और समेकित बाल संरक्षण मिशन ‘वात्सल्य’ के लिए करोड़ों की मंजूरी
- 4. CG News : सीसीटीवी फुटेज ने खोला चोरी का राज, चरने गए मवेशियों को चुराने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

