Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Cg Weather Update: सरगुजिया ठंड ने कंपकंपाया, मैनपाट में रात का पारा 4 डिग्री पहुंचा, ओस की बूंदें जमकर बर्फ बनीं, शीतलहर का अलर्ट,तस्वीरों में देखें मिनी शिमला का नजारा

Cg Weather Update: रायपुर/अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ में दिसंबर शुरू होते ही लगभग सभी इलाकों में ठंड तेजी से बढ़ी है। मिनी शिमला कहे जाने वाले सरगुजा जिले के मैनपाट में रात का पारा 4 डिग्री से नीचे चला गया है।

Cg Weather Update: सरगुजिया ठंड ने कंपकंपाया, मैनपाट में रात का पारा 4 डिग्री पहुंचा, ओस की बूंदें जमकर बर्फ बनीं, शीतलहर का अलर्ट,तस्वीरों में देखें मिनी शिमला का नजारा
X

Cg Weather Update: रायपुर/अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ में दिसंबर शुरू होते ही लगभग सभी इलाकों में ठंड तेजी से बढ़ी है। मिनी शिमला कहे जाने वाले सरगुजा जिले के मैनपाट में रात का पारा 4 डिग्री से नीचे चला गया है। यहां ओस की बूंदें जमकर बर्फ बनने लगी हैं। इसी तरह अम्बिकापुर में 6-7°C, रायपुर में 12-13°C, और दुर्ग में 11-12 °C के आस-पास दर्ज हुआ।

Cg Weather Update: मौसम विभाग के अनुसार अगले दो से तीन दिन तापमान में कोई विशेष बदलाव होने की संभावना नहीं है। 24 घंटे की बात करें तो सबसे ज्यादा तापमान 27.8 °C जगदलपुर और सबसे कम न्यूनतम तापमान 07.4°C अंबिकापुर में दर्ज किया गया।

Cg Weather Update: पिछले दो दिनों में ठंड बढ़ गई है। न्यूनतम तापमान में गिरावट के कारण सुबह के समय काफी ठंड लग रही है, जबकि दोपहर की तेज धूप से थोड़ी राहत मिलती है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान और गिरने की उम्मीद है। न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।




Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire