Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में बढ़ी मानसून की रफ़्तार, देर रात से रायपुर में झमाझम बारिश, जानिए आज कैसा रहेगा राजधानी का मौसम

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में बढ़ी मानसून की रफ़्तार, देर रात से रायपुर में झमाझम बारिश, जानिए आज कैसा रहेगा राजधानी का मौसम
X

CG Weather Update : रायपुर: छत्तीसगढ़ में मानसून पूरे उफान पर है। प्रदेशभर में नदियाँ और नाले उफन रहे हैं, जबकि राजधानी रायपुर में शनिवार देर रात से तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश जारी है। मौसम विभाग ने अगले पाँच दिनों तक दक्षिण छत्तीसगढ़ में बारिश की तीव्रता और वितरण में वृद्धि की संभावना जताई है। कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश की चेतावनी भी जारी की गई है। आज प्रदेश के एक-दो स्थानों पर भारी बारिश के साथ गरज-चमक की संभावना है।

पिछले 24 घंटों में छत्तीसगढ़ के सभी संभागों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। सर्वाधिक अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस पेण्ड्रा रोड में रहा। मौसम विभाग के अनुसार, मानसून द्रोणिका उत्तर-पश्चिम राजस्थान से शुरू होकर फतेहगढ़, मुजफ्फरपुर, बांकुरा, कोंटई और पूर्व-दक्षिण-पूर्व में बंगाल की खाड़ी तक फैली है। इसके अलावा, बिहार के मध्य भाग से उड़ीसा तक झारखंड होते हुए एक द्रोणिका 0.9 किलोमीटर की ऊँचाई पर विस्तारित है।

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि आज प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश या गरज-चमक के साथ छींटे पड़ सकते हैं। कुछ स्थानों पर वज्रपात की भी संभावना है। 23 जुलाई से बारिश की गतिविधियों में और तेजी आएगी।

रायपुर में रविवार का मौसम

राजधानी रायपुर में रविवार को आसमान में बादल छाए रहने और कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना है। तापमान 26 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire