Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मानसून पूरी तरह सक्रिय, रायगढ़-महासमुंद में भारी बारिश का अनुमान, कई जिलों में येलो अलर्ट

CG Weather Update: रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून अब पूरी तरह सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में तेज बारिश, गरज-चमक और कुछ स्थानों पर भारी से अति भारी वर्षा की संभावना जताई है।

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मानसून पूरी तरह सक्रिय, रायगढ़-महासमुंद में भारी बारिश का अनुमान, कई जिलों में येलो अलर्ट
X

CG Weather Update: रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून अब पूरी तरह सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में तेज बारिश, गरज-चमक और कुछ स्थानों पर भारी से अति भारी वर्षा की संभावना जताई है। इसे देखते हुए रायगढ़ और महासमुंद जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट, जबकि प्रदेश के अधिकांश अन्य जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

CG Weather Update: मौसम विभाग के अनुसार रायगढ़ और महासमुंद में भारी से अति भारी बारिश हो सकती है। संभावित जलभराव, तेज बहाव और मौसम संबंधी जोखिमों को देखते हुए लोगों को अनावश्यक यात्रा से बचने तथा सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

CG Weather Update: इन जिलों में मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना

वहीं बीजापुर, जशपुर, कोरबा, बलरामपुर, सरगुजा, धमतरी, कांकेर, गरियाबंद, राजनांदगांव, कोरिया, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, बिलासपुर, मुंगेली, कबीरधाम, बेमेतरा, रायपुर, बालोद, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, नारायणपुर, बस्तर, दंतेवाड़ा और सुकमा समेत कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है।

CG Weather Update: मौसम विभाग ने नागरिकों से खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने, जलभराव वाले इलाकों से दूरी बनाए रखने और आकाशीय बिजली की आशंका के समय खुले मैदानों या पेड़ों के नीचे खड़े नहीं होने की अपील की है। साथ ही स्थानीय प्रशासन को भी संभावित स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां और सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire