Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG Weather Update: गर्मी ने फिर बरपाया कहर, 40 के पार पहुंचा तापमान, बस्तर में बारिश की संभावना

Vpb
CG Weather Update: गर्मी ने फिर बरपाया कहर, 40 के पार पहुंचा तापमान, बस्तर में बारिश की संभावना
X

CG Weather Update: रायपुर: छत्तीसगढ़ में मौसम के साफ होते ही गर्मी ने एक बार फिर अपनी ताकत दिखानी शुरू कर दी है। प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में तापमान में तेजी से इजाफा हो रहा है। मौसम विभाग के ताजा अनुमान के मुताबिक, अगले कुछ दिनों तक गर्मी का यह दौर जारी रह सकता है। शनिवार को राजधानी रायपुर सबसे गर्म शहर रहा, जहां पारा 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं, अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री दर्ज किया गया, जो प्रदेश का सबसे ठंडा इलाका रहा।

CG Weather Update: हीटवेव की चेतावनी

मौसम विभाग रायपुर ने आने वाले दिनों में लू चलने की संभावना जताई है। हालांकि, 7 अप्रैल को बस्तर संभाग के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने के आसार हैं, लेकिन प्रदेश के बाकी इलाकों में गर्मी का कहर जारी रहेगा। गर्म हवाओं के साथ हीटवेव की स्थिति भी बन सकती है। विशेषज्ञों का कहना है कि अप्रैल का तीसरा और चौथा सप्ताह बेहद गर्म रह सकता है। इस दौरान तापमान सामान्य से 4-5 डिग्री अधिक हो सकता है और कई जगहों पर पारा 43-44 डिग्री तक जा सकता है। अगर तापमान 44 डिग्री को पार करता है, तो हीटवेव का अलर्ट जारी किया जाएगा।

CG Weather Update: रायपुर में गर्मी का प्रकोप

राजधानी रायपुर में शनिवार को तेज धूप और चिलचिलाती गर्मी ने लोगों को परेशान किया। यहां अधिकतम तापमान 40 डिग्री रहा, जो सामान्य से 1.5 डिग्री ज्यादा है। रात का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री दर्ज किया गया। रविवार को भी रायपुर में तापमान 40 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री तक पहुंच सकता है। पिछले 24 घंटों में रायपुर का अधिकतम तापमान 4.5 डिग्री बढ़ा, जो शुक्रवार को 35.6 डिग्री था।

CG Weather Update: बस्तर में बारिश की संभावना

बस्तर संभाग में 7 से 10 अप्रैल के बीच मौसम में बदलाव के संकेत हैं। इस दौरान हल्की बारिश, तेज हवाएं और बादलों की गरज की संभावना है। 7 अप्रैल को बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा और बीजापुर के कुछ इलाकों में हल्की बौछारें पड़ सकती हैं। इसके बाद 8 और 9 अप्रैल को बस्तर, कोंडागांव, कांकेर, नारायणपुर और अन्य जिलों में कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है।

CG Weather Update: प्रदेश में तापमान का हाल

बिलासपुर संभाग: शनिवार को अधिकतम तापमान 39.7 डिग्री और न्यूनतम 22.9 डिग्री रहा।

सरगुजा संभाग: अंबिकापुर में अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री और न्यूनतम 17.4 डिग्री दर्ज हुआ।

रायपुर: 40 डिग्री के साथ सबसे गर्म शहर रहा, जबकि बस्तर में तापमान 2-3 डिग्री तक कम हुआ।

CG Weather Update: अप्रैल में गर्मी बढ़ने के आसार

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अप्रैल का पहला सप्ताह बादल और हल्की बारिश के साथ गुजरा, जिससे लोगों को भीषण गर्मी और लू से राहत मिली। लेकिन दूसरे सप्ताह से गर्मी फिर जोर पकड़ेगी। मध्य और उत्तरी छत्तीसगढ़ में तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही है, जबकि बस्तर में हल्का बदलाव दिख रहा है। सोमवार को दक्षिण छत्तीसगढ़ में कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है, लेकिन बाकी हिस्सों में पारा चढ़ेगा। गर्मी के इस दौर में लोगों से सावधानी बरतने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी जा रही है। आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज और साफ होगा।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire