Breaking News
:

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिनों तक हीटवेव का अलर्ट,सुबह 10 बजे के बाद बाहर निकलने पर UV का खतरा, हेल्पलाइन नंबर जारी

LocalChhattisgarh,Raipur,Chhattisgarh Heatwave Alert,Extreme UV Rays, Sunburn Risk,CG Weather Update

CG Weather Update: रायपुर। छत्तीसगढ़ में गर्मी लोगों झुलसाने लगी है। मौसम विभाग ने मध्य छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में अगले पांच दिनों तक हीटवेव चलने की संभावना जताई है।

 CG Weather Update: रायपुर। छत्तीसगढ़ में गर्मी लोगों झुलसाने लगी है। मौसम विभाग ने मध्य छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में अगले पांच दिनों तक हीटवेव चलने की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार आने वाले चार दिनों में अधिकतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। इसके बाद तापमान में ज्यादा बदलाव की उम्मीद नहीं है।


CG Weather Update: शुक्रवार को राजधानी रायपुर में आज मौसम साफ रहने का अनुमान है। अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। दिन के साथ रात में भी गर्मी और उमस लोगों को परेशान कर सकती है।


CG Weather Update: रायपुर में रात में भी लू का खतरा


मौसम विशेषज्ञों ने लोगों को खासतौर पर सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी है। इस दौरान प्रदेश में UV रेज की तीव्रता “एक्सट्रीम लेवल” तक पहुंच सकती है, जिससे त्वचा और आंखों को गंभीर नुकसान होने का खतरा रहेगा।


CG Weather Update: सुबह 10 बजे के बाद खतरा


जानकारी के अनुसार सुबह 8 बजे UV रेज का स्तर 1 रहेगा, जो 9 बजे तक बढ़कर 5 हो सकता है। सुबह 10 बजे यह स्तर सीधे 9 तक पहुंच जाएगा, जबकि 11 से 12 बजे के बीच UV इंडेक्स 11 तक रहने का अनुमान है। इसके बाद दोपहर 1 बजे तक यह 9 के आसपास बना रहेगा।


CG Weather Update: माना रहा सबसे गर्म, अंबिकापुर सबसे ठंडा


पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के तापमान में कोई बड़ा बदलाव दर्ज नहीं किया गया। रायपुर के माना क्षेत्र में सबसे अधिक 45 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। वहीं अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो प्रदेश में सबसे कम रहा। हालांकि कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई, लेकिन इससे गर्मी में खास राहत नहीं मिली।


CG Weather Update: अगले दो दिन शुष्क रहेगा मौसम


मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले दो दिनों तक प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण दिन में लू का असर और बढ़ सकता है। विभाग ने लोगों को दोपहर के समय विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है।


CG Weather Update: बिलासपुर में स्वास्थ्य विभाग की एडवाइजरी जारी


बिलासपुर में तापमान 45 डिग्री तक पहुंचने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी की है। लोगों को दोपहर में धूप से बचने, अधिक पानी पीने और शरीर को हाइड्रेट रखने की सलाह दी गई है। स्वास्थ्य विभाग ने खासतौर पर बच्चों, बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं को अतिरिक्त सावधानी बरतने को कहा है। इमरजेंसी सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 87706-64365 और 75870-38622 जारी किए गए हैं।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us