Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG Weather Update: 15 अप्रैल से हीट-वेव का अलर्ट, रायपुर में 41 डिग्री पर पहुंचा पारा, 4 दिनों में और बढ़ेगा तापमान

CG Weather Update: रायपुर। राजधानी रायपुर में अप्रैल के महीने में मई जैसी गर्मी का अहसास लगा है। दोपहर के वक्त सड़क में भीड़ कम दिखने लगी है। सोमवार को रायपुर का पारा 41° पहुंच गया।

CG Weather Update: 15 अप्रैल से हीट-वेव का अलर्ट, रायपुर में 41 डिग्री पर पहुंचा पारा, 4 दिनों में और बढ़ेगा तापमान
X

CG Weather Update: रायपुर। राजधानी रायपुर में अप्रैल के महीने में मई जैसी गर्मी का अहसास लगा है। दोपहर के वक्त सड़क में भीड़ कम दिखने लगी है। सोमवार को रायपुर का पारा 41° पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले 4 दिनों में अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की संभावना है। इसके साथ ही 14 अप्रैल से कई इलाकों में तापमान 42 डिग्री के पार जा सकता है।

CG Weather Update: 15 अप्रैल से प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में हीट वेव का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग संभाग के कुछ स्थानों पर तापमान सामान्य से अधिक रहने का अनुमान है। वहीं 15 अप्रैल से प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में हीट वेव (लू) चलने की चेतावनी भी जारी की गई है।

CG Weather Update: प्रदेश में फिलहाल मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है। बीते 24 घंटे में कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई। सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 41°C रायपुर में रिकॉर्ड किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 16.5°C अंबिकापुर में रहा।

CG Weather Update: रायपुर में मौसम बना रहेगा साफ

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार 14 अप्रैल को भी प्रदेश में मौसम साफ और शुष्क बना रहेगा, जिससे गर्मी का असर और बढ़ेगा। राजधानी में आज आसमान साफ रहने का अनुमान है। यहां अधिकतम तापमान करीब 41°C और न्यूनतम तापमान 25°C के आसपास रह सकता है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire