Create your Account
CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में आज से ठंड बढ़ेगी,रात को पारा 2-3 डिग्री तक गिरेगा, जानें रायपुर के मौसम का हाल
CG Weather Update: रायपुर। बंगाल की खड़ी से उठे चक्रवात मोंथा के असर के खत्म होने के बाद अब छत्तीसगढ़ में बारिश की गतिविधियां लगभग थम गई हैं। कुछेक जगहों पर हल्की बूंदाबांदी को छोड़कर अधिकतर हिस्सों में मौसम साफ रहा है।
मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों में शुष्क और ठंडी हवा का प्रभाव बढ़ेगा। बारिश की गतिविधियां थमने से रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आएगी और ठंड बढ़ेगी। रविवार को राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापामान 23 डिग्री रहा।
मौसम विभाग का कहना है कि समुद्र से आने वाली नम हवा का असर अब खत्म हो रहा है, जबकि उत्तर-पूर्व से शुष्क हवा आने लगी है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले एक सप्ताह तक प्रदेश में बारिश की संभावना नहीं है।
अक्टूबर में अब तक 59 फीसदी ज्यादा बारिश छत्तीसगढ़ से मानसून 15 अक्टूबर तक लौट गया। मानसून सीजन 30 सितंबर को ही खत्म माना जाता है। इसलिए अक्टूबर में होने वाली बारिश को मौसम विभाग सालाना वर्षा के रूप में रिकॉर्ड करता है। इस साल अब तक 1 से 26 अक्टूबर तक 89.4 मिमी पानी गिर चुका है। ये औसत से 59 फीसदी ज्यादा है।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, नक्सलियों का विस्फोटक डंप बरामद
- 2. Mahakaal Darshan: महाकाल के दर्शन से करें अपने दिन की शुरुआत, देखें Live
- 3. Wednesday's Horoscope: बुधवार का राशिफल: आज कैसा रहेगा आपका दिन? जानिए सभी राशियों का हाल
- 4. LSG vs RCB IPL 2026 : आरसीबी ने जीता टॉस, लखनऊ के खिलाफ पहले चुनी गेंदबाजी; देखें प्लेइंग-11
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

