Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में सर्द-हवाओं ने कंपाया, सरगुजा संभाग में शीत लहर का अलर्ट, जानें रायपुर के मौसम का हाल

CG Weather Update: रायपुर/अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ में ठंडी हवाओं के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। पेंड्रा और अमरकंटक और सरगुजा संभाग में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इस सीजन पहली बार पेंड्रा का

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में सर्द-हवाओं ने कंपाया, सरगुजा संभाग में शीत लहर का अलर्ट, जानें रायपुर के मौसम का हाल
X

CG Weather Update: रायपुर/अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ में ठंडी हवाओं के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। पेंड्रा और अमरकंटक और सरगुजा संभाग में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इस सीजन पहली बार पेंड्रा का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे गिरकर 9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 2 दिनों में प्रदेशभर में न्यूनतम तापमान 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।

CG Weather Update: पिछले 24 घंटों में भी प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान 30.6°C दुर्ग और जगदलपुर में, जबकि सबसे कम तापमान 10.9°C अंबिकापुर में दर्ज किया गया। वहीं कल यानी 10 नवंबर के लिए उत्तर छत्तीसगढ़ (सरगुजा संभाग) के एक-दो स्थानों पर शीत लहर चलने की चेतावनी जारी की गई है। राजधानी रायपुर में रविवार को आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire