Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Cg Weather Update: कोल्ड वेव की चपेट में छत्तीसगढ़, बलरामपुर रहा सबसे ठंडा, 5.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा तापमान

Cg Weather Update: कोल्ड वेव की चपेट में छत्तीसगढ़, बलरामपुर रहा सबसे ठंडा, 5.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा तापमान
X

Cg Weather Update: रायपुर। छत्तीसगढ़ में उत्तर से आ रही शुष्क हवाओं के कारण ठंड का असर बढ़ गया है। पिछले 24 घंटों में बलरामपुर प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां का तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 3.3 डिग्री कम है।

Cg Weather Update: मौसम विशेषज्ञ ए.एम. भट्ट के अनुसार, जनवरी के महीने में ठंड के प्रभाव का बनी रहने की संभावना है। हालांकि, विक्षोभ सक्रिय होंगे, लेकिन तापमान में ज्यादा बढ़ोतरी की संभावना नहीं है। अगले दो दिनों में, विक्षोभ के असर से उत्तरी छत्तीसगढ़ में बादल छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले 5 दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा।

Cg Weather Update: इसके अतिरिक्त, मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के रूप में एक चक्रवाती परिसंचरण ईरान के मध्य भागों पर समुद्र तल से 3.1 और 5.8 किमी ऊपर बना हुआ है। इसके साथ ही, ऊपरी क्षोभमंडलीय पश्चिमी हवाओं में एक गर्त भी बन चुका है, जिसकी धुरी समुद्र तल से 7.6 किमी ऊपर स्थित है, जिससे तापमान में बदलाव आ रहा है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire