CG Weather Update: नौतपा के पहले दिन तपने लगा छत्तीसगढ़, राजनांदगांव में 46°C पर पहुंचा पारा, जानें रायपुर शहर का हाल
CG Weather Update: रायपुर। देश में नौतपा की शुरुआत 25 मई से हो रही है। छत्तीसगढ़ में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में प्रदेश के कई हिस्सों में तेज गर्मी और लू का असर और बढ़ सकता है।

CG Weather Update: रायपुर। देश में नौतपा की शुरुआत 25 मई से हो रही है। छत्तीसगढ़ में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में प्रदेश के कई हिस्सों में तेज गर्मी और लू का असर और बढ़ सकता है। नवतपा के पहले दिन सोमवार को राजनांदगांव समेत कई जिलों में तापमान 45 डिग्री के पार पहुंचने की संभावना है। मौसम विभाग ने खासकर दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक धूप में निकलने से बचने की सलाह दी है।
READ MORE-CG News : पेड़ के पास मृत मिले सैकड़ों चमगादड़, क्षेत्र में मचा हड़कंप, हीट स्ट्रोक से मौत
CG Weather Update: राजनांदगांव में 46°C पर पहुंचा पारा मौसम विभाग रायपुर केंद्र के मुताबिक राजनांदगांव प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं दुर्ग में 45 डिग्री और रायपुर के माना एयरपोर्ट में 44.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने मध्य छत्तीसगढ़ के एक-दो हिस्सों में हीटवेव यानी ग्रीष्म लहर चलने की चेतावनी जारी की है।


