Breaking News
FIH Women's Hockey World Cup: भारत ने इटली को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब इंग्लैंड से खिताबी भिड़ंत
CG News : हाथी शावकों के शव मिलने का मामला, 3 संदिग्ध हिरासत में, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगी खुलासा
IPL 2026 Full Squad: आईपीएल 2026 के सभी 10 टीमों का स्क्वाड, यहां देखें कौन से टीम में कौन से धुरंधर
LPG Crisis In India: गैस की किल्लत के बीच भारत की मदद को आगे आया यह देश, LNG सप्लाई का दिया प्रस्ताव
Create your Account
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मौसम का बदलता मिजाज: ठंडी हवाओं का असर, तापमान में हल्की गिरावट
CG Weather Update: बिलासपुर: छत्तीसगढ़ में मौसम का रुख लगातार बदल रहा है। पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव खत्म होने के बाद अब उत्तर से आने वाली ठंडी हवाओं ने प्रदेश के तापमान पर असर डालना शुरू कर दिया है। इसके चलते न्यूनतम तापमान में हल्की कमी देखी गई है, जबकि अधिकतम तापमान में भी मामूली गिरावट के आसार बने हुए हैं।
CG Weather Update: 6 मार्च को शुष्क रहेगा मौसम
मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक, 6 मार्च 2025 को छत्तीसगढ़ के सभी संभागों में मौसम पूरी तरह शुष्क रहने के आसार हैं। इस दौरान आसमान साफ रहेगा और न तो बारिश की संभावना है और न ही बादल छाने के कोई संकेत हैं।
CG Weather Update: 7 मार्च से तापमान में बढ़ोतरी के संकेत
मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि 7 मार्च से प्रदेश में तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि शुरू हो सकती है। न्यूनतम और अधिकतम तापमान में क्रमिक बढ़ोतरी के साथ मौसम में हल्की गर्माहट महसूस हो सकती है। हालांकि, अगले 48 घंटों में उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान 2-3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 2-4 डिग्री सेल्सियस तक कम हो सकता है। इसके बाद तापमान फिर से ऊपर की ओर बढ़ेगा। वहीं, दक्षिण छत्तीसगढ़ में अगले 36 घंटों तक अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट संभव है।
CG Weather Update: 5 मार्च को तापमान का हाल
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, 5 मार्च को प्रदेश का सबसे अधिक तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 13.0 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रहा।
CG Weather Update: संभागों में तापमान की स्थिति
6 मार्च को छत्तीसगढ़ के सभी संभागों में तापमान में कोई खास बदलाव की उम्मीद नहीं है। हालांकि, इसके बाद 2 से 4 डिग्री की गिरावट देखने को मिल सकती है। बिलासपुर और बस्तर संभाग में न्यूनतम तापमान सामान्य से कुछ अधिक है, जबकि अन्य क्षेत्रों में यह सामान्य स्तर पर बना हुआ है।
CG Weather Update: 9 मार्च से नया पश्चिमी विक्षोभ
मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि 9 मार्च से एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में सक्रिय होगा। हालांकि, इसका छत्तीसगढ़ के मौसम पर कोई खास असर नहीं पड़ेगा और राज्य में मौसम शुष्क ही बना रहेगा।
CG Weather Update: रायपुर में मौसम का हाल
राजधानी रायपुर में 6 मार्च को मौसम साफ और शुष्क रहेगा। यहां अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। दिन के समय हल्की गर्मी महसूस हो सकती है, लेकिन सुबह और रात में मौसम सुहावना रहेगा। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा, लेकिन कोई बड़ा बदलाव अभी दूर की बात है।
Related Posts
More News:
- 1. Lea Tahuhu Retirement : 15 साल के शानदार करियर के बाद ली तहुहु ने ODI क्रिकेट से लिया संन्यास
- 2. President Draupadi Murmu Bengal Visit: राष्ट्रपति मुर्मू अपमान मामले में गृह मंत्रालय सख्त, बंगाल के मुख्य सचिव से आज शाम 5 बजे तक मांगा जवाब
- 3. IND vs NZ T20 WC Final 2026: भारत और न्यूजीलैंड के बीच T20 वर्डकप का फाइनल आज, कैसी होगी पिच, मैच रद्द होने की स्थिति में कौन बनेगा चैंपियन? जानें संभावित प्लेइंग 11 और लाइव स्ट्रीमिंग समेत सब कुछ बस एक क्लिक में
- 4. Baba Mahakaal Not Affected By Lunar Eclipse: उज्जैन के राजा बाबा महाकालेश्वर पर नहीं होता ग्रहण का असर, खुले रहते हैं कपाट, जानें क्या है मान्यताएं
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

