Breaking News
:

CG Weather News : भीषण गर्मी के बीच बदलेगा मौसम का मिजाज, छत्तीसगढ़ में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार

CG Weather News

अगले 2–3 दिनों के बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है।

CG Weather News : रायपुर। छत्तीसगढ़ में झुलसाती गर्मी के बीच अब मौसम करवट लेने वाला है। फिलहाल प्रदेश में तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है, लेकिन आने वाले दिनों में लोगों को राहत मिलने के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 2–3 दिनों के बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है।


रविवार को प्रदेश का सबसे गर्म जिला राजनांदगांव रहा, जहां तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अभी तक प्रदेश में बारिश नहीं हुई है, लेकिन अब हालात बदलने वाले हैं।


मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, बिहार से पश्चिम बंगाल तक फैला निम्न दबाव क्षेत्र और ओडिशा से तमिलनाडु तक सक्रिय द्रोणिका सिस्टम मौसम में बदलाव की बड़ी वजह बन रहा है। इन सिस्टम्स के असर से छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में हल्की बारिश और तेज हवाएं देखने को मिल सकती हैं।


आज प्रदेश के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश के आसार हैं। इसके साथ ही 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और कहीं-कहीं वज्रपात भी हो सकता है। अगले दो दिनों तक भी ऐसे ही मौसम बने रहने की संभावना है।


राजधानी रायपुर की बात करें तो यहां आज आसमान आंशिक रूप से बादलों से ढका रहेगा। हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ मौसम में बदलाव महसूस किया जा सकता है। यहां अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us