Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG Weather News : छत्तीसगढ़ में मौसम का यू-टर्न, उत्तर में बढ़ेगी ठंड, मैदानी इलाकों में राहत बरकरार

फिलहाल बारिश के कोई संकेत नहीं हैं और मौसम पूरी तरह शुष्क बना रहेगा।

CG Weather News : छत्तीसगढ़ में मौसम का यू-टर्न, उत्तर में बढ़ेगी ठंड, मैदानी इलाकों में राहत बरकरार
X

CG Weather News : रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग के ताज़ा अनुमान के मुताबिक, प्रदेश के उत्तरी हिस्से खासकर सरगुजा संभाग में ठंड का असर तेज़ होने वाला है। आने वाले तीन दिनों में यहां न्यूनतम तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है, जिससे सुबह-शाम ठिठुरन बढ़ने के आसार हैं।

सरगुजा से सटे जिलों में कड़ाके की ठंड की चेतावनी जारी की गई है, जबकि राजधानी रायपुर, बिलासपुर और बस्तर संभाग में फिलहाल मौसम स्थिर बना रहेगा। इन इलाकों में अगले चार दिनों तक तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं जताई गई है।

बीते 24 घंटों के आंकड़ों पर नज़र डालें तो अंबिकापुर प्रदेश का सबसे ठंडा इलाका रहा, जहां न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं दुर्ग और जगदलपुर में अधिकतम तापमान 31 डिग्री तक पहुंचने से हल्की गर्मी का अहसास हुआ। राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम 16.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से थोड़ा अधिक है।

रायपुर और आसपास के क्षेत्रों में सुबह के समय घना कोहरा लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, आज राजधानी में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान करीब 15 डिग्री रहने की संभावना है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अगले 3 से 4 दिनों तक प्रदेश में सर्दी और हल्की गर्मी का मिला-जुला असर देखने को मिलेगा। फिलहाल बारिश के कोई संकेत नहीं हैं और मौसम पूरी तरह शुष्क बना रहेगा।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire