Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG Weather News : छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मूड, 6 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का येलो अलर्ट

यह बदलाव दक्षिणी क्षेत्रों से शुरू होकर पूरे राज्य में असर दिखा सकता है।

CG Weather News : छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मूड, 6 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का येलो अलर्ट
X

CG Weather News : रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम ने फिर से करवट ली है। तपती गर्मी और उमस से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर है। मौसम विभाग ने प्रदेश के छह जिलों गरियाबंद, सुकमा, बस्तर, बीजापुर, दंतेवाड़ा और कोंडागांव में अगले तीन घंटों के लिए गरज-चमक के साथ तूफान और हल्की बारिश की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। यह बदलाव दक्षिणी क्षेत्रों से शुरू होकर पूरे राज्य में असर दिखा सकता है।

CG Weather News : बता दें कि पिछले कुछ दिनों से बढ़ते तापमान ने लोगों का हाल बेहाल कर रखा था। अब मौसम विभाग की भविष्यवाणी से उम्मीद जगी है कि गर्मी से थोड़ी निजात मिलेगी। इन छह जिलों के अलग-अलग इलाकों में गरज के साथ तूफान और हल्की बारिश होने की संभावना है। हालांकि, तूफान और बिजली चमकने की आशंका को देखते हुए लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है।

CG Weather News : मौसम विभाग ने बताया कि 8 अप्रैल से दक्षिणी छत्तीसगढ़ में हल्की बारिश का सिलसिला शुरू हो सकता है। इसके बाद 9 से 11 अप्रैल तक मध्य छत्तीसगढ़ के इलाकों में भी वर्षा के आसार हैं। यह बारिश न सिर्फ तापमान को कम करेगी, बल्कि किसानों और पर्यावरण के लिए भी लाभकारी होगी। खासकर दक्षिणी जिलों में यह मौसम का बदलाव राहत का सबब बन सकता है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire