Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG Weather News : मौसम ने करवट बदली, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान, देखें वीडियो...

ओलावृष्टि के कारण सब्जियों और अन्य फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है।

CG Weather News : मौसम ने करवट बदली, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान, देखें वीडियो...
X

CG Weather News : गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की सीमा से सटे गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में सोमवार को मौसम ने अचानक करवट बदली। भीषण गर्मी के बीच जिले में तेज हवाओं के साथ बारिश और कई इलाकों में ओलावृष्टि ने दस्तक दी। इस अप्रत्याशित मौसमी बदलाव ने जहां लोगों को गर्मी से राहत दिलाई, वहीं किसानों की चिंताएं बढ़ा दीं। ओलावृष्टि के कारण सब्जियों और अन्य फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है।

CG Weather News : बता दें कि जिले में सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और दोपहर होते-होते तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। कई क्षेत्रों में ओले गिरने की खबरें सामने आईं, जिसने खेतों में खड़ी फसलों को नष्ट कर दिया। खासकर, सब्जी उत्पादक किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा।

CG Weather News : मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों तक जिले में हल्की से मध्यम बारिश, तेज हवाएं और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना जताई है। इसके साथ ही वज्रपात का भी खतरा बना हुआ है। जिला प्रशासन ने मौसम की स्थिति को देखते हुए अलर्ट जारी किया है। फिलहाल, बारिश या वज्रपात से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire