Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG Weather News : मौसम ने बदली करवट, छत्तीसगढ़ में हीट-वेव जैसे हालात, रायपुर में पारा 40 डिग्री के पार...

प्रदेश में बढ़ते तापमान को देखते हुए लोगों से सावधानी बरतने और जरूरी एहतियात रखने की सलाह दी जा रही है।

CG Weather News : मौसम ने बदली करवट, छत्तीसगढ़ में हीट-वेव जैसे हालात, रायपुर में पारा 40 डिग्री के पार...
X

CG Weather News : रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदल गया है और गर्मी ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। प्रदेश के कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है। वहीं राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक पहुंच गया है, बिलासपुर और राजनांदगांव में भी गर्मी ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है।

CG Weather News : बता दें कि बीते दिन की बात करें तो राजनांदगांव सबसे गर्म रहा, जहां तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दूसरी ओर, अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री रहा, जो प्रदेश में सबसे ठंडा स्थान रहा। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक तापमान में और बढ़ोतरी की संभावना है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद कम नजर आ रही है। प्रदेश में बढ़ते तापमान को देखते हुए लोगों से सावधानी बरतने और जरूरी एहतियात रखने की सलाह दी जा रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire