Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG Weather News : मौसम ने फिर बदली करवट, कुछ इलाकों में बारिश और अंधड़ की संभावना, तापमान स्थिर...

मौसम विभाग ने आज कई क्षेत्रों में अंधड़ और वज्रपात की चेतावनी जारी की है, लेकिन अगले चार दिनों में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।

CG Weather News : मौसम ने फिर बदली करवट, कुछ इलाकों में बारिश और अंधड़ की संभावना, तापमान स्थिर...
X

CG Weather News : रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट ले रहा है। प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना है, जबकि दिन का तापमान ऊंचा बना रहेगा। मौसम विभाग ने आज कई क्षेत्रों में अंधड़ और वज्रपात की चेतावनी जारी की है, लेकिन अगले चार दिनों में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।

CG Weather News : मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि उत्तर पाकिस्तान के पास एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ 3.1 से 5.8 किमी की ऊंचाई पर चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण के रूप में मौजूद है। साथ ही, दक्षिण तेलंगाना से मन्नार की खाड़ी तक एक उत्तर-दक्षिण द्रोणिका 0.9 किमी की ऊंचाई पर फैली है। इन मौसमी प्रणालियों के प्रभाव से नमी बढ़ने के कारण बादल, मेघगर्जन, हल्की से मध्यम बारिश और 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की स्थिति बन रही है।

CG Weather News : पिछले 24 घंटे का मौसम-

बीते 24 घंटों में प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। दुर्ग में सबसे अधिक तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस और जगदलपुर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

CG Weather News : रायपुर में आज का मौसम-

राजधानी रायपुर में सुबह से तेज धूप निकली है, लेकिन दोपहर या शाम तक आंशिक रूप से बादल छाने और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire