Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG Weather News : प्रदेश के इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, अगले 24 घंटों के लिए रेड अलर्ट जारी...

सोमवार को बलरामपुर जिले के रामचन्द्रपुर में 150 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई, जो कि राज्य में सबसे अधिक है।

CG Weather News : प्रदेश के इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, अगले 24 घंटों के लिए रेड अलर्ट जारी...
X
CG Weather News : रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है और अगले 24 घंटों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने बलरामपुर, जशपुर, कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, सूरजपुर और सरगुजा जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर और गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में ऑरेंज अलर्ट और कोरिया तथा मुंगेली जिलों में यलो अलर्ट घोषित किया गया है, जहां भारी बारिश की संभावना है।



CG Weather News : बता दें कि सोमवार रात से प्रदेश के मौसम में बदलाव आया है। रायपुर समेत कई जिलों में बारिश के बाद मौसम ठंडा हो गया है। बंगाल की खाड़ी में बना सिस्टम उत्तर छत्तीसगढ़ और झारखंड की ओर बढ़ रहा है, जिसके प्रभाव से प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हो रही है। रायपुर में सुबह से बादल छाए हुए हैं और ठंडी हवाएं चल रही हैं।


CG Weather News : सोमवार को बलरामपुर जिले के रामचन्द्रपुर में 150 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई, जो कि राज्य में सबसे अधिक है। इसके अलावा, 3 स्थानों पर अति भारी और 6 जगहों पर भारी बारिश दर्ज की गई। बिलासपुर जिले में भी मानसूनी सिस्टम सक्रिय है, और यहाँ गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है।


CG Weather News : मानसून की विदाई- छत्तीसगढ़ में 1 जून से 16 सितंबर तक 1139.7 मिमी बारिश हो चुकी है। मानसून सीजन (1 जून से 30 सितंबर) के दौरान औसतन 1143 मिमी बारिश होती है। मानसून की विदाई को अभी 13 दिन बाकी हैं, और इस दौरान होने वाली बारिश प्रदेश के लिए अतिरिक्त लाभकारी होगी। पिछले साल की तुलना में इस बार औसत से अधिक बारिश होने की संभावना है, जो कि प्रदेशवासियों के लिए राहत का संकेत है।

Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire