CG Weather News : प्रदेश के इन 5 जिलों में गरज-चमक के साथ होगी बारिश, मौसम विभाग ने किया ऑरेंज अलर्ट जारी...
मौसम विभाग ने तेज हवाओं और गरज-चमक को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी है।

CG Weather News : रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती हवाओं के असर से प्रदेश के कई हिस्सों में बीते 24 घंटों में बारिश ने गर्मी को अलविदा कहा। अब मौसम विभाग ने अगले तीन घंटों के लिए 5 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी दी है, जिससे लोगों की नजर आसमान पर टिक गई है।
CG Weather News : मौसम विभाग की ताजा भविष्यवाणी के मुताबिक, बस्तर, बीजापुर, दंतेवाड़ा, कोण्डागांव और नारायणपुर में कुछ इलाकों में बारिश का दौर शुरू होने वाला है। इन क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ तूफान, बिजली की चमक और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से सतही हवाएं चलने की संभावना है।
CG Weather News : इसे देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जो मौसम के मिजाज में बदलाव का संकेत दे रहा है। हालांकि बारिश ने लोगों को तपती गर्मी से राहत दी है, लेकिन मौसम विभाग ने तेज हवाओं और गरज-चमक को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी है।


