Create your Account
CG Weather News : छत्तीसगढ़ में शीतलहर का असर होगा हल्का, 48 घंटों में ठंड से मिल सकती है कुछ राहत
CG Weather News : रायपुर। छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड झेल रहे लोगों के लिए थोड़ी राहत की खबर है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों में शीतलहर का प्रभाव धीरे-धीरे कमजोर पड़ने लगेगा। हवा की दिशा में हुए हल्के बदलाव के कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट थम गई है और तापमान नीचे जाने के बजाय अब ऊपर की ओर बढ़ रहा है।
हालांकि, शीतलहर में कमी के बावजूद ठंड का असर फिलहाल बना रहेगा। रायपुर और बिलासपुर को छोड़ दें तो प्रदेश के अधिकांश शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया जा रहा है। रात में तेज ठंड और सुबह के समय घनी धुंध लोगों की परेशानी बढ़ा रही है। कई इलाकों में धूप निकलने के काफी देर बाद तक धुंध छंट रही है।
इस साल नवंबर से ही ठंड ने जोर पकड़ लिया था, जिसका असर दिसंबर में भी लगातार बना हुआ है। सरगुजा संभाग के सीमावर्ती क्षेत्रों में ठंड के कारण जनजीवन सबसे ज्यादा प्रभावित है। दुर्ग जिले के कुछ इलाकों में तापमान सामान्य से करीब 6 डिग्री कम दर्ज किया गया, जिससे वहां भी सर्दी का प्रकोप साफ नजर आ रहा है।
बीते 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी जरूर हुई है, लेकिन ठंड से खास राहत नहीं मिली। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दो दिनों में शीतलहर का दायरा सिमटेगा, हालांकि सर्द मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। सुबह की धुंध के कारण कई जगह दृश्यता कम हो रही है, जिसे देखते हुए देर रात से तड़के तक बाहरी इलाकों में वाहनों की रफ्तार सीमित रखने की सलाह दी गई है।
पिछले 24 घंटों में मध्य छत्तीसगढ़ के एक-दो इलाकों में शीतलहर दर्ज की गई। अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो प्रदेश में सबसे कम है। रविवार को मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
रायपुर का आज का मौसम-
राजधानी रायपुर में रविवार सुबह हल्की धुंध छाई रह सकती है। अधिकतम तापमान करीब 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग 12 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
Related Posts
More News:
- 1. Friday Horoscope: शुक्रवार को किन राशियों का बदलेगा भाग्य, जाने अपना राशिफल
- 2. Los Angeles Knight Riders Stadium: अमेरिका में क्रिकेट को मिलेगा नया घर, शाहरुख खान ने खोला नाइट राइडर्स क्रिकेट ग्राउंड, जय शाह और ICC का जताया आभार
- 3. India-UK Trade: भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौते में 'रूल्स ऑफ ओरिजिन' लागू, निर्यातकों को मिलेगा फायदा, सरकार ने जारी किए नए नियम
- 4. Mathura Hadsa: मथुरा में टला बड़ा हादसा, नमाज के दौरान जामा मस्जिद के गुंबद का हिस्सा गिरा, मची अफरा-तफरी
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

