Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG Weather News : मानसून की आहट से बदलेगा छत्तीसगढ़ का मौसम, गर्मी से मिलेगी राहत, बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में कई इलाकों में हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है।

CG Weather News : मानसून की आहट से बदलेगा छत्तीसगढ़ का मौसम, गर्मी से मिलेगी राहत, बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट
X

CG Weather News : रायपुर। भीषण गर्मी और उमस से जूझ रहे छत्तीसगढ़वासियों के लिए राहत भरी खबर है। देश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की आधिकारिक एंट्री के साथ ही प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में कई इलाकों में हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है।

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के न्यूनतम तापमान में करीब 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी दर्ज की गई, जबकि रायपुर और राजनांदगांव सबसे गर्म रहे, जहां अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि अगले पांच दिनों तक तापमान में विशेष वृद्धि नहीं होगी और लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।

मौसम वैज्ञानिक एच.पी. चंद्रा के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई हैं। मानसून फिलहाल लक्षद्वीप, केरल, तमिलनाडु और बंगाल की खाड़ी के शेष हिस्सों की ओर तेजी से बढ़ रहा है। वहीं पश्चिमी विक्षोभ और ऊपरी हवा के चक्रीय परिसंचरण जैसी मौसम प्रणालियां भी सक्रिय हैं, जिनका असर छत्तीसगढ़ के मौसम पर देखने को मिलेगा।

इन परिस्थितियों के चलते प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश या बूंदाबांदी के साथ गरज-चमक की संभावना है। कुछ क्षेत्रों में अंधड़ चलने और आकाशीय बिजली गिरने का भी खतरा बना हुआ है। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

राजधानी रायपुर में फिलहाल मानसून की सीधी दस्तक का इंतजार बना हुआ है। शुक्रवार को एक बार फिर पारा 42 डिग्री तक पहुंच सकता है, लेकिन आसमान में बादल छाए रहने, तेज हवाएं चलने और कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना भी जताई गई है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire