Create your Account
CG Weather News : रायपुर–सरगुजा में कड़ाके की ठंड बढ़ी, कई जिलों में शीतलहर का अलर्ट, अम्बिकापुर 5°C पर पहुँचा
- Rohit banchhor
- 11 Dec, 2025
प्रदेश में सबसे कम तापमान अम्बिकापुर में 5°C तक चला गया, जिससे इलाके में शीतलहर जैसी स्थिति बन गई है।
CG Weather News : रायपुर। छत्तीसगढ़ में ठंड ने अचानक जोर पकड़ लिया है और राजधानी रायपुर से लेकर सरगुजा, बिलासपुर व दुर्ग संभाग तक कई हिस्सों में कड़ाके की ठंड का असर साफ दिख रहा है। माना एयरपोर्ट का न्यूनतम तापमान 7.8°C तक गिर गया, जबकि रायपुर शहर में यह 12.2°C दर्ज हुआ। प्रदेश में सबसे कम तापमान अम्बिकापुर में 5°C तक चला गया, जिससे इलाके में शीतलहर जैसी स्थिति बन गई है।
मौसम विभाग ने मंगलवार 11 दिसंबर को रायपुर में धुंध छाए रहने के साथ अधिकतम तापमान लगभग 30°C और न्यूनतम 12°C रहने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग ने कोरिया, सूरजपुर, जशपुर, बलरामपुर, सरगुजा, बिलासपुर, GPM, मुंगेली, कबीरधाम, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर और बालोद समेत कई जिलों में कोल्ड वेव अलर्ट जारी किया है।
राज्य के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे रिकॉर्ड हो रहा है—जैसे बिलासपुर में 9.8°C, पेंड्रारोड में 8.6°C, जगदलपुर में 9.1°C, दुर्ग में 9°C और राजनांदगांव में 9.5°C। दिन का तापमान भी गिरावट के साथ 25–29°C के आसपास बना हुआ है। लगातार गिरते तापमान और बढ़ती ठंड के बीच लोगों को सावधानी बरतने और सुबह–रात अतिरिक्त गर्म कपड़ों का उपयोग करने सलाह दी गई है।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : 8 फरवरी को एक साथ तीन परीक्षा से अभ्यर्थी परेशान, एक ही दिन UPSC, व्यापम और सीटेट लेगा परीक्षा
- 2. MP Crime : हनुमान मंदिर में पुजारी की बेरहमी से हत्या, मंदिर परिसर में मिला खून से लथपथ शव
- 3. UP News : शादी में सूट-बूट पहनकर आए चोर, 50 लाख की ज्वेलरी लेकर फरार; वारदात CCTV में कैद
- 4. Dehradun Accident: उत्तराखंड के कालसी में 30 यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, कई लोगों के मौत की आशंका
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

