Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG Weather News : छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड, शुष्क हवाओं से पारा लुढ़कने के आसार, कई जिलों में शीतलहर अलर्ट

मकर संक्रांति से पहले सर्द रातों से राहत मिलने की उम्मीद बेहद कम जताई जा रही है।

CG Weather News : छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड, शुष्क हवाओं से पारा लुढ़कने के आसार, कई जिलों में शीतलहर अलर्ट
X

CG Weather News : रायपुर। छत्तीसगढ़ में ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। दिसंबर के बाद जनवरी भी लोगों को ठिठुराने वाली साबित हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर दिशा से आ रही ठंडी और शुष्क हवाओं के कारण अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। मकर संक्रांति से पहले सर्द रातों से राहत मिलने की उम्मीद बेहद कम जताई जा रही है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 24 से 48 घंटे बाद तापमान में मामूली बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन यह राहत बहुत ज्यादा प्रभावी नहीं होगी। फिलहाल प्रदेश के उत्तरी और मध्य हिस्सों में ठंड का असर ज्यादा बना रहेगा। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक उत्तरी और मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में शीतलहर चलने की आशंका जताई है। इससे पहले सरगुजा और दुर्ग संभाग के कुछ क्षेत्रों में शीतलहर का असर देखा गया। पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है।

विशेषज्ञों के मुताबिक उत्तरी भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और ऊपरी वायुमंडल में तेज पश्चिमी जेट स्ट्रीम के कारण ठंडी हवाएं छत्तीसगढ़ तक पहुंच रही हैं। यही सिस्टम प्रदेश में अचानक ठंड बढ़ने की मुख्य वजह बन रहा है।

इन जिलों में अलर्ट-

9 जनवरी तक सरगुजा, जशपुर, सूरजपुर, बलरामपुर, कोरिया, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, रायपुर, बलोदाबाजार, गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद, राजनांदगांव, दुर्ग, बालोद, कबीरधाम, बेमेतरा सहित कई जिलों के एक-दो इलाकों में शीतलहर की चेतावनी जारी की गई है। 10 जनवरी को दुर्ग जिले में भी कोल्ड वेव का अलर्ट रहेगा।

राजधानी में धुंध का असर-

प्रदेश में सबसे अधिक तापमान दुर्ग में 28.4 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम तापमान अंबिकापुर में 3.5 डिग्री रहा। राजधानी रायपुर में न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री दर्ज हुआ और आज सुबह धुंध छाए रहने की संभावना जताई गई है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire