Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG Weather News : गर्मी-उमस से राहत के आसार, कल से छत्तीसगढ़ में तेज होगी मानसून की दस्तक

अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

CG Weather News : गर्मी-उमस से राहत के आसार, कल से छत्तीसगढ़ में तेज होगी मानसून की दस्तक
X

CG Weather News : रायपुर। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई हिस्सों में पिछले दो दिनों से गर्मी और उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। हालांकि अब मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार 27 जून से पूरे छत्तीसगढ़ में बारिश की गतिविधियां तेज होने की संभावना है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है।

बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कुछ इलाकों में मेघगर्जन, वज्रपात और हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। कुसमी, बस्तर और बकावंड में 3-3 सेंटीमीटर, जबकि बलरामपुर और गीदम में 2-2 सेंटीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले तीन से चार दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून छत्तीसगढ़ के शेष हिस्सों में भी सक्रिय हो जाएगा। इसके साथ ही प्रदेशभर में बारिश का दायरा बढ़ने और कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ तेज बारिश होने की संभावना है।

राजधानी रायपुर में शुक्रवार को आसमान में बादल छाए रहने, तेज हवाएं चलने और कहीं-कहीं बारिश होने के आसार हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire