Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG Weather News : छत्तीसगढ़ के इन जिलों में बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने किया येलो अलर्ट जारी

यह चेतावनी 24 फरवरी शाम 7:03 बजे जारी की गई है, जिसकी वैधता रात 10:03 बजे तक रहेगी।

CG Weather News : छत्तीसगढ़ के इन जिलों में बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने किया येलो अलर्ट जारी
X

CG Weather News : रायपुर। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) रायपुर ने छत्तीसगढ़ के कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार अगले तीन घंटों के भीतर राज्य के कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ आंधी और बिजली गिरने की संभावना है। यह चेतावनी 24 फरवरी शाम 7:03 बजे जारी की गई है, जिसकी वैधता रात 10:03 बजे तक रहेगी।

मौसम विभाग के मुताबिक बलौदाबाजार, बस्तर, जांजगीर-चांपा, कबीरधाम, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, महासमुंद, रायगढ़, रायपुर, राजनांदगांव, सक्ति, सारंगढ़-बिलाईगढ़ और सुकमा जिलों में अलग-अलग स्थानों पर मेघगर्जन के साथ बिजली चमकने और हल्की से मध्यम बारिश होने की आशंका है।

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों के नीचे और बिजली के खंभों से दूर रहें। किसान और ग्रामीण क्षेत्रों के लोग विशेष सावधानी बरतें। प्रशासन को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं ताकि किसी भी आपात स्थिति से समय रहते निपटा जा सके।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire