Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG Weather News : छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड से राहत नहीं, तापमान अगले 48 घंटों में 2 डिग्री गिरने का अनुमान

छत्तीसगढ़ में शीत लहर के असर के आसार बने रहेंगे, जिससे लोगों को सुबह और रात में काफी ठंड का सामना करना पड़ सकता है।

CG Weather News : छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड से राहत नहीं, तापमान अगले 48 घंटों में 2 डिग्री गिरने का अनुमान
X

CG Weather News : रायपुर। छत्तीसगढ़ में फिलहाल लोगों को कड़ाके की ठंड से राहत मिलने की संभावना कम है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले 48 घंटों में प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में तापमान में 1 से 2 डिग्री की गिरावट आ सकती है। इसके बाद तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में शीत लहर के असर के आसार बने रहेंगे, जिससे लोगों को सुबह और रात में काफी ठंड का सामना करना पड़ सकता है।

राजधानी रायपुर समेत कई क्षेत्रों में कोहरा और धुंध छाए रहने की संभावना है। मौसम के वर्तमान हालातों को देखते हुए जनवरी माह में भी कड़ाके की ठंड बनी रह सकती है। मौसम विभाग ने बताया कि राजधानी का अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.2 डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.5 डिग्री अधिक 13.5 डिग्री दर्ज किया गया। प्रदेश में सबसे कम तापमान अंबिकापुर में दर्ज किया गया, जहाँ पारा 5.7 डिग्री तक गिर गया।

मौसम शुष्क रहने के कारण वर्ष के अंत तक कहीं भी बारिश या बदली की संभावना नहीं है। आने वाले कुछ दिनों तक मौसम पूरी तरह साफ रहने की उम्मीद है। गुरुवार को दुर्ग में शीतलहर के हालात बने रहे। शुक्रवार और शनिवार को उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ जिलों में शीतलहर और धुंध के पॉकेट देखने को मिल सकते हैं।

रायपुर में आज मौसम का पूर्वानुमान यह है कि धुंध छाई रहेगी और तापमान अगले 24 घंटों में 13 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। सुबह के समय ठंड और कोहरे के कारण लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire