Breaking News
बिग ब्रेकिंग: जोरहाट एयरबेस पर IAF का AN-32 प्लेन क्रैश, लैंडिंग के बाद दो हिस्सों में बंट गया विमान
NEET UG 2026 Re-exam: 21 जून को होने वाली NEET UG 2026 Re-exam से पहले बड़े बदलाव, परीक्षा अवधि बढ़ी
Create your Account
CG Weather News : मानसून की रफ्तार थमी, छत्तीसगढ़ में फिर चढ़ा पारा, 15 जून तक बस्तर से दस्तक के आसार
- Rohit banchhor
- 14 Jun, 2026
प्री-मानसून गतिविधियां कमजोर पड़ने से बढ़ी गर्मी, कई जिलों में गरज-चमक और तेज हवाओं का अलर्ट जारी
CG Weather News : रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री का इंतजार अभी और लंबा हो सकता है। पिछले तीन दिनों से मानसून प्रदेश की सीमा पर ही ठहरा हुआ है, जिससे प्री-मानसून गतिविधियों में कमी आई है और तापमान एक बार फिर बढ़ने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार 15 जून तक मानसून के बस्तर संभाग से प्रदेश में प्रवेश करने की संभावना बनी हुई है।
बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई। सबसे अधिक तापमान 42 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में रिकॉर्ड किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस पेण्ड्रारोड में दर्ज हुआ।
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक मध्य पाकिस्तान से लेकर बांग्लादेश तक फैली मौसमी द्रोणिका का असर छत्तीसगढ़ के मौसम पर दिखाई दे रहा है। इसके चलते कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई, जबकि कई स्थानों पर बादल गरजने और तेज हवाएं चलने की घटनाएं दर्ज की गईं।
बारिश के आंकड़ों में कुसमी में 5 सेंटीमीटर, ओरछा में 4 सेंटीमीटर और पिपरिया में 3 सेंटीमीटर वर्षा दर्ज की गई। वहीं बड़े बचेली, थानखमरिया, भैरमगढ़, माकड़ी, ओडगी, पंधरिया और बोड़ला सहित कई क्षेत्रों में भी बारिश हुई।
मौसम विभाग ने रविवार को प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक, वज्रपात और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है। राजधानी रायपुर में भी गरज-चमक के साथ हल्की बारिश के आसार हैं। अगले दो दिनों तक मौसम का यही मिजाज बने रहने की संभावना जताई गई है।
Related Posts
More News:
- 1. TMC: टीएमसी ने घोषित की नई राष्ट्रीय कार्यसमिति, युवा और अनुभवी नेताओं को मिली जिम्मेदारी
- 2. CG News: 50 हजार रिश्वत मांगने वाले दो एसआई सस्पेंड, ऑडियो वायरल होने के बाद कार्यवाही
- 3. Tecno Pova 8 भारत में लॉन्च : 8000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया दमदार 5G फोन, जानें कीमत
- 4. Car falls into gorge in Mussoorie: मसूरी में दर्दनाक हादसा: 500 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

