Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG Weather News : छत्तीसगढ़ में आज भी झमाझम बारिश के आसार, कई जिलों में भारी वर्षा और बिजली गिरने की चेतावनी

हालांकि 8 जुलाई के बाद बारिश की तीव्रता धीरे-धीरे कम होने की संभावना है।

CG Weather News : छत्तीसगढ़ में आज भी झमाझम बारिश के आसार, कई जिलों में भारी वर्षा और बिजली गिरने की चेतावनी
X

CG Weather News : रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून पूरी रफ्तार में है। झारखंड और ओडिशा के पास बने अवदाब (लो प्रेशर सिस्टम) का असर प्रदेश में साफ दिखाई दे रहा है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार (7 जुलाई) को मध्य और उत्तरी छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। हालांकि 8 जुलाई के बाद बारिश की तीव्रता धीरे-धीरे कम होने की संभावना है।

पिछले 24 घंटों में प्रदेश के अधिकांश जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई, जिससे कई नदी-नाले उफान पर हैं। सबसे अधिक 20 सेंटीमीटर वर्षा बलौदाबाजार में रिकॉर्ड की गई, जबकि राजिम में 18, लवन में 17 और भाटापारा व गिधौरी में 16-16 सेंटीमीटर बारिश हुई। रायपुर में भी लगातार दूसरे दिन 8 सेंटीमीटर वर्षा दर्ज की गई।

राजधानी रायपुर में दिनभर आसमान बादलों से घिरा रहेगा। गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

इन इलाकों में अलर्ट-

मौसम विभाग ने मध्य और उत्तरी छत्तीसगढ़ के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की अपील की गई है।

8 जुलाई के बाद राहत के संकेत-

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार फिलहाल सक्रिय अवदाब के कारण बारिश जारी रहेगी, लेकिन 8 जुलाई के बाद प्रदेशभर में वर्षा की तीव्रता कम हो सकती है। हालांकि स्थानीय स्तर पर कहीं-कहीं बारिश का दौर बना रहेगा।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire