Create your Account
CG Weather News : पश्चिमी विक्षोभ का असर, छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड से अस्थायी राहत, रातें होंगी थोड़ी गर्म
CG Weather News : रायपुर। छत्तीसगढ़ में ठंड से जूझ रहे लोगों के लिए राहत की खबर है। पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोन के असर से प्रदेश में नमीयुक्त हवाएं सक्रिय हो गई हैं, जिससे अगले कुछ दिनों तक कड़ाके की ठंड से आंशिक राहत मिलने की संभावना है। खासकर रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री तक बढ़ोतरी देखी जा सकती है।
हालांकि सरगुजा संभाग अब भी ठंड के शिकंजे में है। अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि मैनपाट, जशपुर और बलरामपुर जैसे इलाकों में बर्फ जमने जैसी स्थिति बनी हुई है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, बदलाव का सबसे ज्यादा असर इन्हीं उत्तरी क्षेत्रों में नजर आएगा।
राजधानी रायपुर में आज सुबह धुंध छाए रहने की संभावना है। दिन का अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। विशेषज्ञों का कहना है कि यह राहत स्थायी नहीं हैकृविक्षोभ के हटते ही जनवरी के दूसरे पखवाड़े में ठंड एक बार फिर तीखा रूप दिखा सकती है।
Related Posts
More News:
- 1. Jhabua Chlorine Gas Leakage: वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, मची अफरा-तफरी, 50 से अधिक लोग बीमार, अस्पताल में भर्ती
- 2. BCCI-BCB: बांग्लादेश की लग गई अकल ठिकाने, बीसीसीआई को भेजा सीरीज खेलने का प्रस्ताव
- 3. MP High Court का बड़ा फैसला : दूसरे राज्य के OBC प्रमाण-पत्र पर मध्य प्रदेश में नहीं मिलेगा आरक्षण
- 4. Green Asha Cross Straight Of Hormuz: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पार कर गया भारतीय टैंकर ‘ग्रीन आशा’, खाड़ी तनाव के बीच भारतीय झंडे वाला 9वां जहाज
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

