Create your Account
CG Weather News : प्रदेश में शीतलहर का प्रकोप, लोग ठंड से ठीठुरे, कई हिस्सों में छाया घना कोहरा...
- Rohit banchhor
- 02 Jan, 2025
उत्तर भारत में हो रही भारी बर्फबारी के कारण शुष्क हवाएं प्रदेश में आ रही हैं, जिससे शीतलहर का दौर फिर से शुरू हो गया है।
CG Weather News : रायपुर। छत्तीसगढ़ में साल के पहले दिन से ही कड़ाके की ठंड का अहसास होने लगा है और राजधानी रायपुर सहित राज्य के कई हिस्सों में सर्द हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है। बीती रात जगदलपुर में पारा गिरकर 6.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो इस सीजन की सबसे ठंडी रात थी। उत्तर भारत में हो रही भारी बर्फबारी के कारण शुष्क हवाएं प्रदेश में आ रही हैं, जिससे शीतलहर का दौर फिर से शुरू हो गया है।
CG Weather News : बता दें कि मौसम विभाग ने अगले 2 दिनों के लिए शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। 2 और 3 जनवरी को छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में घना कोहरा छा सकता है। वहीं 4 जनवरी के बाद तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हो सकती है। मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के अनुसार 4 जनवरी को एक पश्चिमी विक्षोभ प्रदेश में पहुंचेगा, जिससे तापमान में हल्की वृद्धि और कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना है। विक्षोभ के गुजरने के बाद मौसम साफ हो जाएगा, लेकिन 7 जनवरी से तापमान में फिर से गिरावट आ सकती है।
CG Weather News : रायपुर और प्रमुख शहरों का तापमान-
रायपुर में अधिकतम तापमान 28°C, न्यूनतम तापमान 14.1°C
बिलासपुर में अधिकतम तापमान 25°C, न्यूनतम तापमान 13.7°C
पेंड्रा रोड में अधिकतम तापमान 23.02°C, न्यूनतम तापमान 11.8°C
अंबिकापुर में अधिकतम तापमान 23.5°C, न्यूनतम तापमान 7.5°C
जगदलपुर में अधिकतम तापमान 28.9°C, न्यूनतम तापमान 6.6°C
दुर्ग में अधिकतम तापमान 30.02°C, न्यूनतम तापमान 14.7°C
राजनांदगांव में अधिकतम तापमान 27.5°C, न्यूनतम तापमान 12°C
CG Weather News : रायपुर में आज का मौसम-
आज रायपुर में मौसम साफ रहेगा और तापमान में हल्की गिरावट हो सकती है। हालांकि, दिन के समय तापमान 28 डिग्री के आस-पास रहेगा, और दुर्ग में यह 30 डिग्री के पार जा सकता है। रात के समय ठंड का अहसास बना रहेगा, और रात का तापमान 14 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। प्रदेश में अगले 42 दिनों तक सर्दी का मौसम जारी रहेगा, जिसमें तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। 12 फरवरी तक ठंड बनी रह सकती है, जिससे ठंड से राहत मिलने में कुछ समय और लगेगा।
Related Posts
More News:
- 1. Los Angeles Knight Riders Stadium: अमेरिका में क्रिकेट को मिलेगा नया घर, शाहरुख खान ने खोला नाइट राइडर्स क्रिकेट ग्राउंड, जय शाह और ICC का जताया आभार
- 2. CG News : हाईटेंशन तार के चपेट में आने से 6 मवेशियों की मौत, गांव में मचा हड़कंप
- 3. India Foreign Debt Exceeds: देश पर बढ़ा विदेशी कर्ज, बढ़कर 72142450000000 रुपये हुआ, RBI ने जारी किए नए आंकड़े
- 4. S. Sreesanth: बिना शर्त माफी मांगने के बाद एस. श्रीसंत को मिली राहत, केरल क्रिकेट एसोसिएशन ने हटाया 3 साल का बैन, क्या मैदान पर होगी वापसी ?
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

