Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG Weather News : 26 अप्रैल तक तपेगा छत्तीसगढ़, मध्य इलाकों में ‘लू अलर्ट’, दुर्ग सबसे गर्म

24 से 26 अप्रैल के बीच हालात लू जैसे बन सकते हैं।

CG Weather News : 26 अप्रैल तक तपेगा छत्तीसगढ़, मध्य इलाकों में ‘लू अलर्ट’, दुर्ग सबसे गर्म
X

CG Weather News : रायपुर। छत्तीसगढ़ में गर्मी अब और तीखी होने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 24 घंटों के बाद तापमान में करीब 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे मध्य क्षेत्र के लोगों को राहत मिलने के बजाय और ज्यादा गर्मी झेलनी पड़ेगी। 24 से 26 अप्रैल के बीच हालात लू जैसे बन सकते हैं।

बुधवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान दुर्ग में 43.5°C दर्ज किया गया, जबकि अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 20°C रहा। कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश जरूर हुई, लेकिन इसका असर गर्मी पर ज्यादा नहीं पड़ा। मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो दिनों तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा, जिससे तापमान और बढ़ सकता है।

मौसम वैज्ञानिक एच.पी. चंद्रा के मुताबिक, मराठवाड़ा से कोमोरिन क्षेत्र तक बनी द्रोणिका और महाराष्ट्र-तेलंगाना क्षेत्र के ऊपर सक्रिय प्रति चक्रवात के कारण प्रदेश में गर्म हवाओं का प्रभाव बढ़ रहा है। यही वजह है कि तापमान में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है।

राजधानी रायपुर की बात करें तो आज आसमान साफ रहने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान 43°C और न्यूनतम तापमान 29°C के आसपास रह सकता है। साफ है कि आने वाले कुछ दिन छत्तीसगढ़ के लिए बेहद गर्म रहने वाले हैं। ऐसे में लोगों को दोपहर के समय बाहर निकलने से बचने और खुद को हाइड्रेट रखने की सलाह दी जा रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire