Create your Account
CG Weather News : छत्तीसगढ़ में गर्मी का रेड अलर्ट, दुर्ग सबसे तपता शहर, 29 मई तक राहत के आसार नहीं
- Rohit banchhor
- 23 May, 2026
मौसम विभाग ने रायपुर, बिलासपुर समेत कई जिलों के लिए हीटवेव अलर्ट जारी किया है।
CG Weather News : रायपुर। छत्तीसगढ़ इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। लगातार दूसरे दिन प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में तापमान 44 डिग्री के पार पहुंच गया है। तेज धूप और लू के थपेड़ों ने लोगों का जनजीवन प्रभावित कर दिया है। मौसम विभाग ने रायपुर, बिलासपुर समेत कई जिलों के लिए हीटवेव अलर्ट जारी किया है।
सुबह 10 बजे के बाद ही धूप का असर तेज होने लगता है, जबकि दोपहर 12 बजे के बाद लू चलने से लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो रहा है। हालात ऐसे हैं कि शाम 5 बजे के बाद भी गर्म हवाओं से राहत नहीं मिल रही।
शुक्रवार को दुर्ग प्रदेश का सबसे गर्म इलाका रहा, जहां अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं रायपुर में 44.2 डिग्री, बिलासपुर में 44 डिग्री, जगदलपुर में 42.4 डिग्री और अंबिकापुर में 41.3 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया।
मौसम वैज्ञानिक एच.पी. चंद्रा के अनुसार, अंदरूनी ओडिशा और आसपास के क्षेत्रों में ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है। इसके अलावा उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश से लेकर छत्तीसगढ़ और ओडिशा तक द्रोणिका बनी हुई है। वहीं उत्तर पाकिस्तान के आसपास पश्चिमी विक्षोभ का असर भी देखा जा रहा है।
मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले तीन दिनों में प्रदेश के अधिकतम तापमान में करीब दो डिग्री तक और बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि बस्तर संभाग में 26 मई से बारिश की गतिविधियां शुरू होने के संकेत मिले हैं। मध्य छत्तीसगढ़ में 29 मई के बाद मौसम बदल सकता है और तब जाकर लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।
रायपुर में शनिवार को आसमान साफ रहने की संभावना जताई गई है। राजधानी में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। यानी दिन के साथ-साथ रात में भी गर्मी लोगों को परेशान करती रहेगी।
Related Posts
More News:
- 1. BJP MLAs meeting in Kolkata today: बंगाल में नई सरकार का रास्ता साफ, चुनाव आयोग ने गवर्नर को भेजा नोटिफिकेशन, बीजेपी विधायकों की बैठक आज, अब क्या करेंगी ममता बनर्जी,क्या है प्रावधान
- 2. हेलो बिलासपुर..सिंघानिया बिल्डकॉन का तीन दिवसीय आवास मेला 19 से 21 मई तक आपके शहर बिलासपुर में, अपने बजट और जरूरत के अनुसार एक ही जगह पाये प्रीमियम आवासीय प्लॉट और लग्जीरियस 2, 3 और 4 BHK फ्लैट खरीदने का मौका
- 3. Horoscope: आज इन पर होगी माता धन लक्ष्मी की कृपा, पढ़ें दैनिक राशिफल
- 4. Raipur City News : रायपुर में रेड रूम रेव पार्टी का आयोजन, अश्लील प्रमोशन और नशे की आशंका से मचा हड़कंप
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

