Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG Weather News : छत्तीसगढ़ में नौतपा पर बारिश की मार, रायपुर में आज गरज-चमक के साथ बरसेंगे बादल

रायपुर, बिलासपुर और राजनांदगांव समेत कई जिलों में पारा 43 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है।

CG Weather News : छत्तीसगढ़ में नौतपा पर बारिश की मार, रायपुर में आज गरज-चमक के साथ बरसेंगे बादल
X

CG Weather News : रायपुर। नौतपा के दौरान तपिश से झुलस रहे छत्तीसगढ़ को मौसम ने बड़ी राहत दी है। प्रदेश के कई शहरों में बादलों और बारिश की सक्रियता के चलते तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है। रायपुर, बिलासपुर और राजनांदगांव समेत कई जिलों में पारा 43 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है।

मौसम विभाग के अनुसार रविवार को राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी, गरज-चमक और बारिश की संभावना बनी हुई है। कुछ क्षेत्रों में तेज अंधड़ और बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की गई है।

शनिवार को प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। इस दौरान दुर्ग सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि पेंड्रा रोड सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

मौसम वैज्ञानिक एच.पी. चंद्रा ने बताया कि मध्य पाकिस्तान से लेकर अंदरूनी उड़ीसा तक एक द्रोणिका सक्रिय है, जो राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तर छत्तीसगढ़ से होकर गुजर रही है। वहीं बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने ऊपरी हवा के चक्रीय परिसंचरण और पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश में लगातार नमी पहुंच रही है। यही वजह है कि आंधी-बारिश की गतिविधियां बढ़ रही हैं और तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है।

रायपुर का आज का मौसम-

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार राजधानी में रविवार को आसमान आंशिक रूप से मेघमय रहेगा। दिनभर बादलों की आवाजाही के बीच गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire