CG Weather Alert : प्रदेश के इन 15 जिलों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट, मौसम विभाग ने दी तेज हवाओं की जानकारी
अगले तीन घंटों में इन क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज हवाएं और तूफानी मौसम की संभावना जताई गई है।

CG Weather Alert : रायपुर। छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है, जिससे लोगों को राहत मिलने की उम्मीद जगी है। भारतीय मौसम विभाग रायपुर ने आज शाम 15 जिलों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अगले तीन घंटों में इन क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज हवाएं और तूफानी मौसम की संभावना जताई गई है।
CG Weather Alert : मौसम विभाग के अनुसार, बलरामपुर, गौरेला पेंड्रा मरवाही, जशपुर, कोरिया, मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भारतपुर, रायपुर, सूरजपुर और सूरगुजा में शाम 6 बजे तक हल्की तूफानी बारिश के साथ 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। वहीं, बेमेतरा, बिलासपुर, दुर्ग, कबीरधाम, कोरबा और मुंगेली में शाम 5.30 बजे तक मध्यम तीव्रता की तूफानी बारिश और 40-60 किमी/घंटा की गति से तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है। इसके अतिरिक्त, बालोद, बलौदाबाजार, बस्तर, धमतरी, गारीयाबंद, जांजगीर-चांपा, कांकेर, कोंडागांव, महासमुंद, रायगढ़, सक्ति और सरंगढ़ बिलाईगढ़ में भी अगले तीन घंटों में मध्यम तूफानी बारिश और 40-60 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।
CG Weather Alert : मौसम विभाग ने इन क्षेत्रों में बिजली गिरने और तेज आंधी की भी आशंका जताई है, जिसके लिए लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है। यह अलर्ट 18 अप्रैल को शाम 7.30 बजे तक प्रभावी रहेगा। मौसम विभाग ने बताया कि वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के प्रभाव से यह मौसमी बदलाव देखा जा रहा है। रायपुर में आज अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 22.18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, और बारिश से तापमान में कमी की संभावना है।


