Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG Weather Alert : प्रदेश के इन जिलों में होगी तूफान के साथ बारिश, 18 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी...

यह अलर्ट आज 15 अप्रैल को दोपहर 3 बजे जारी किया गया है और शाम 6 बजे तक प्रभावी रहेगा।

CG Weather Alert : प्रदेश के इन जिलों में होगी तूफान के साथ बारिश, 18 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी...
X

CG Weather Alert : रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम ने फिर करवट ली है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) रायपुर ने अगले 3 घंटों के लिए प्रदेश के कई जिलों में आंधी, बिजली, बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। यह अलर्ट आज 15 अप्रैल को दोपहर 3 बजे जारी किया गया है और शाम 6 बजे तक प्रभावी रहेगा।

CG Weather Alert : IMD के अनुसार, कबीरधाम, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, मुंगेली और रायपुर में अगले 3 घंटों में कुछ स्थानों पर हल्की आंधी, तेज हवाओं के साथ बिजली और बारिश होने की संभावना है। जिससे मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों से सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।

CG Weather Alert : वहीं बलोद, बलरामपुर, बस्तर, दंतेवाड़ा, धमतरी, दुर्ग, गारीयाबंद, जशपुर, कांकेर, कवर्धा, कोंडागांव, कोरिया, महासमुंद, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, नारायणपुर, राजनांदगांव, सरगुजा और सूरजपुर के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जहां मध्यम स्तर की आंधी, तेज हवाएं, बिजली, बारिश और ओलावृष्टि की प्रबल संभावना है।

CG Weather Alert : मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, बंगाल की खाड़ी से नमी वाली हवाओं और स्थानीय चक्रवाती परिसंचरण के कारण मौसम में यह बदलाव देखने को मिल रहा है। इससे प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और आंधी की स्थिति बनी हुई है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire