Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG Weather Alert : प्रदेश के इन जिलों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने किया अलर्ट

यह अलर्ट अगले 24 से 48 घंटों के लिए प्रभावी है और इससे प्रभावित होने वाले जिलों में विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

CG Weather Alert : प्रदेश के इन जिलों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने किया अलर्ट
X

CG Weather Alert : रायपुर। छत्तीसगढ़ के कई जिलों में मौसम विभाग ने मध्यम बारिश, आकाशीय बिजली और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यह अलर्ट अगले 24 से 48 घंटों के लिए प्रभावी है और इससे प्रभावित होने वाले जिलों में विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर में मध्यम बारिश के साथ आकाशीय बिजली और अचानक तेज हवाएं चलने की संभावना है।

इन जिलों के लिए मौसम विभाग ने ऑंरेंज अलर्ट जारी किया है। जिलों में रहने वाले लोगों को खुले मैदानों, पेड़ों के नीचे और ऊंची जगहों से बचने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग ने स्थानीय प्रशासन से नदियों, नालों और निचले इलाकों में निगरानी बढ़ाने को कहा है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire