Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG Weather Alert : प्रदेश के इन जिलों में आकाशीय बिजली और तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना...

नागरिकों से सतर्क रहने और सुरक्षा उपाय अपनाने की अपील की गई है।

CG Weather Alert : प्रदेश के इन जिलों में आकाशीय बिजली और तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना...
X

CG Weather Alert : रायपुर। छत्तीसगढ़ के कई जिलों में मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के लिए मेघगर्जन, आकाशीय बिजली, तेज हवाओं और हल्की बारिश की चेतावनी जारी की है। यह अलर्ट दो अलग-अलग क्षेत्रों के लिए है, जिसमें विभिन्न जिलों में हवा की गति और मौसमी गतिविधियों की तीव्रता में अंतर देखा जा सकता है। नागरिकों से सतर्क रहने और सुरक्षा उपाय अपनाने की अपील की गई है।

CG Weather Alert : मौसम विभाग के अनुसार, पहले अलर्ट में बीजापुर, नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा और मुंगेली में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली और अचानक तेज हवाओं (40-60 किमी प्रति घंटा) के साथ हल्की बारिश की संभावना है।

CG Weather Alert : वहीं दूसरे अलर्ट में बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सुरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर शामिल हैं। इन जिलों में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटा) के साथ छिटपुट बारिश की संभावना है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire