Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG Weather Alert : छत्तीसगढ़ के इन जिलों में आकाशीय बिजली और तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने किया अलर्ट...

मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

CG Weather Alert : छत्तीसगढ़ के इन जिलों में आकाशीय बिजली और तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने किया अलर्ट...
X

CG Weather Alert : रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शनिवार, 14 जून 2025 को प्रदेश के 21 जिलों में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली, और अचानक तेज हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटे) के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। कुछ जिलों में तेज हवाओं की गति 40-60 किमी प्रति घंटे तक भी पहुंच सकती है। मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार, सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, और बेमेतरा में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली, और तेज हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटे) के साथ मध्यम बारिश की संभावना है। वहीं, सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, और गरियाबंद में हवाओं की गति 40-60 किमी प्रति घंटे तक हो सकती है।

मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम मानसून की उत्तरी सीमा वर्तमान में मुंबई, अहिल्यानगर, आदिलाबाद, भवानीपटना, पुरी, सैंडहेड द्वीप, और बालुरघाट से होकर गुजर रही है। उत्तर छत्तीसगढ़ और आसपास के क्षेत्रों में 0.9 किमी ऊंचाई पर एक चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है। इसके अलावा, उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश से पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी तक एक द्रोणिका बनी हुई है, जो मध्य प्रदेश, दक्षिण छत्तीसगढ़, और ओडिशा को प्रभावित कर रही है। इन मौसमी प्रणालियों के प्रभाव से अगले कुछ दिनों तक बारिश और आंधी की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है।

मौसम विभाग ने बताया कि अगले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है, जिससे भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। रायपुर में आज अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। बीते 24 घंटों में बिलासपुर में सर्वाधिक तापमान 37.5 डिग्री और दुर्ग में न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री दर्ज किया गया।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire