Breaking News
:

CG Weather Alert: छत्तीसगढ़ में गर्मी से मिलेगी राहत, अंधड़-बारिश और गरज-चमक का अलर्ट, जानें अपने जिलों का हाल

CG Weather Alert

CG Weather Alert: रायपुर: छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के बीच अब मौसम एकबार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 3 दिनों में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज आंधी, गरज-चमक और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। कई इलाकों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है। प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने और खुले स्थानों, पेड़ों व बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी है।


तापमान में आएगी गिरावट

मौसम में इस बदलाव से तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है। अगले दो से तीन दिनों में अधिकतम तापमान में लगभग 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की जा सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलेगी। बीते 24 घंटों में राजनांदगांव 44 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म रहा, जबकि पेंड्रा रोड में न्यूनतम तापमान 21 डिग्री दर्ज किया गया।


राजधानी में आज का मौसम

राजधानी रायपुर में भी बादल छाए रहने और गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।


कल का मौसम अलर्ट

मौसम विभाग ने बुधवार के लिए राज्य के विभिन्न हिस्सों में खराब मौसम की चेतावनी जारी की है। कई क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की आशंका है, जबकि 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके अलावा, कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की भी संभावना जताई गई है।


48 घंटों का अलर्ट

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक प्रदेश में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ, चक्रवाती परिसंचरण और द्रोणिका के प्रभाव से वातावरण में अस्थिरता बनी हुई है। जशपुर, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। आने वाले 48 घंटों में कुछ क्षेत्रों में वज्रपात और तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us