Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG Weather Alert : प्रदेश के इन 8 जिलों में आंधी-बारिश और बिजली का अलर्ट, शाम को घर से निकलने से पहले हो जाएं सावधान!

रविवार सुबह से बादल छाए रहने के कारण मौसम सुहावना बना हुआ है, लेकिन शाम तक हालात बदल सकते हैं।

CG Weather Alert : प्रदेश के इन 8 जिलों में आंधी-बारिश और बिजली का अलर्ट, शाम को घर से निकलने से पहले हो जाएं सावधान!
X

CG Weather Alert : रायपुर। छत्तीसगढ़ में रविवार की शाम घूमने की योजना बना रहे लोगों के लिए मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। अगले तीन घंटों में प्रदेश के आठ जिलों में तेज आंधी-तूफान, बिजली और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। शनिवार रात से ही मौसम ने करवट बदली है और राजधानी रायपुर सहित कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश दर्ज की गई। रविवार सुबह से बादल छाए रहने के कारण मौसम सुहावना बना हुआ है, लेकिन शाम तक हालात बदल सकते हैं।

CG Weather Alert : मौसम विभाग ने शाम 6 बजे तक के लिए चार जिलों गौरेला पेंड्रा मरवाही, कोरिया, मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर, और सूरजपुर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में अलग-अलग स्थानों पर मध्यम बारिश, गरज-चमक, बिजली गिरने और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

CG Weather Alert : इसके अलावा, बलरामपुर, जशपुर, कोरबा, और सरगुजा जिले के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में हल्की बारिश, गरज-चमक, और तेज हवाओं की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने और खुले स्थानों पर जाने से बचने की सलाह दी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire