Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG Vyapam ने जारी किया Pre DElEd 2026 का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

CG Vyapam ने जारी किया Pre DElEd 2026 का रिजल्ट, ऐसे करें चेक
X

CG Vyapam: रायपुर: छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन बोर्ड (CGSSB) ने CG Pre DElEd 2026 प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। इसके साथ ही परीक्षा की फाइनल आंसर-की भी जारी की गई है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट और फाइनल आंसर-की देख सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की जरूरत होगी।

आपत्तियों के बाद जारी हुआ परिणाम

बोर्ड ने बताया कि प्रोविजनल आंसर-की पर मिली सभी आपत्तियों की जांच के बाद फाइनल आंसर-की तैयार की गई। इसी के आधार पर परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित किया गया। यह परीक्षा 4 जून 2026 को डीएलएड (डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन) में प्रवेश के लिए आयोजित हुई थी।

प्री-बीएड की आंसर-की भी आई

बोर्ड ने CG Pre BEd 2026 परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की भी जारी कर दी है। यह परीक्षा 11 जून 2026 को हुई थी। जिन उम्मीदवारों को किसी उत्तर पर आपत्ति है, वे उम्मीदवार लॉगिन के जरिए 30 जून 2026 दोपहर 3 बजे तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। इसके बाद किसी भी आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा।

ऐसे देखें रिजल्ट

सबसे पहले vyapamcg.cgstate.gov.in वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद Candidate Login पर क्लिक करें। अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज कर लॉग इन करें। स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा। भविष्य के लिए रिजल्ट और फाइनल आंसर-की डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें। साथ ही आगे की प्रवेश प्रक्रिया से जुड़े सभी अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire