Breaking News
:

CG Vyapam 2026 : जल संसाधन विभाग में सहायक मानचित्रकार के पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी, 2 फरवरी तक करें ऑनलाइन आवेदन

CG Vyapam 2026

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन आवेदन 9 जनवरी 2026 से शुरू होंगे।

CG Vyapam 2026 : रायपुर। छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) ने जल संसाधन विभाग, नवा रायपुर के अंतर्गत सहायक मानचित्रकार (सिविल) पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन आवेदन 9 जनवरी 2026 से शुरू होंगे।


व्यापम की आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार इच्छुक अभ्यर्थी 2 फरवरी 2026 (सोमवार) शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। निर्धारित तिथि के बाद किसी भी तरह का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा, इसलिए इच्छुक उम्मीदवारों को समय रहते आवेदन करने की सलाह दी जा रही है।


इसके अलावा, आवेदन के दौरान यदि कोई गलती होती है तो अभ्यर्थियों को इसे सुधारने का अवसर 3 फरवरी से 5 फरवरी 2026 तक (शाम 5 बजे तक) मिलेगा। यह सुविधा केवल निर्धारित समय सीमा तक ही उपलब्ध रहेगी।


सहायक मानचित्रकार (सिविल) पदों के लिए संभावित परीक्षा तिथि 15 मार्च 2026 (रविवार) निर्धारित की गई है। परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक आयोजित होगी। लिखित परीक्षा के लिए रायपुर शहर में परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए प्रवेश पत्र 9 मार्च 2026 से व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे।


महत्वपूर्ण तिथियां एक नजर में-

आवेदन प्रारंभ : 9 जनवरी 2026
आवेदन की अंतिम तिथि : 2 फरवरी 2026 (शाम 5 बजे तक)
त्रुटि सुधार अवधि : 3 से 5 फरवरी 2026
प्रवेश पत्र जारी : 9 मार्च 2026
परीक्षा तिथि : 15 मार्च 2026
परीक्षा समय : सुबह 11 से दोपहर 1:15 बजे तक
परीक्षा केंद्र : रायपुर


Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us