Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG Urban Body Election: महापौर आरक्षण की प्रक्रिया पूरी, 7 जनवरी को निकलेगी लाटरी

CG Urban Body Election: महापौर आरक्षण की प्रक्रिया पूरी, 7 जनवरी को निकलेगी लाटरी
X

CG Urban Body Election: रायपुर: छत्तीसगढ़ के 10 नगर निगमों में होने वाले आगामी महापौर चुनाव के लिए आरक्षण की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। 7 जनवरी को रायपुर में महापौर के लिए आरक्षण की लॉटरी होगी, जिसमें यह तय किया जाएगा कि किस वर्ग के उम्मीदवार को किस सीट पर चुनाव लड़ने का मौका मिलेगा। आरक्षण की प्रक्रिया में रायगढ़ और रिसाली महापौर की सीटें अनुसूचित जाति (SC) के लिए आरक्षित हैं, जबकि अंबिकापुर की महापौर सीट अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए जनसंख्या के आधार पर आरक्षित की गई है।

CG Urban Body Election: इसके अलावा, 11 नगर निगमों में से 3—कोरबा, राजनांदगांव और धमतरी—जहां वर्तमान में ओबीसी वर्ग का महापौर है, इन नगर निगमों को ओबीसी के लिए आरक्षित सीटों की लॉटरी से बाहर रखा गया है। बाकी 8 नगर निगमों में ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षित चार सीटों का चयन लॉटरी से होगा। इन आठ नगर निगमों में बिलासपुर, चिरमिरी, रायपुर, दुर्ग, जगदलपुर, भिलाई, बिरगांव और भिलाई चरौदा शामिल हैं। रिसाली की सीट, जो पिछले चुनाव में ओबीसी महिला के लिए आरक्षित थी, अब जनसंख्या के आधार पर अनुसूचित जाति में बदल चुकी है।

CG Urban Body Election: महिलाओं के लिए भी आरक्षण किया जाएगा, जिसमें अनारक्षित और ओबीसी आरक्षित सीटों का 33 प्रतिशत महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित रहेगा। 11 सीटों में से 7 सीटें अनारक्षित रहेंगी, जबकि 4 ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षित होंगी, जिसमें एक ओबीसी महिला के लिए भी आरक्षण रहेगा। इस प्रकार, कुल 14 नगर निगमों में 7 अनारक्षित सीटें होंगी, जिनमें 2 महिलाओं के लिए और 4 ओबीसी सीटों में से एक ओबीसी महिला के लिए आरक्षित रहेगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire