Begin typing your search above and press enter to search.
CG Transfer : पुलिस अधिकारियों का तबादला, निरीक्षक संजय सिंदे होंगे फरसगांव थाने के नए प्रभारी...
जिले के पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, जिले के कई पुलिस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है।

CG Transfer : रामकुमार भारद्वाज, कोण्डागांव। जिले के पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, जिले के कई पुलिस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। इस आदेश के अनुसार, संजय सिंदे को प्रभारी डीएसबी शाखा से प्रभारी थाना फरसगांव, नरेश साहू को प्रभारी थाना फरसगांव से प्रभारी थाना बयानार, विनोद नेताम को प्रभारी थाना बयानार से प्रभारी थाना बडेडोंगर और संजय वट्टी को रक्षित केंद्र से साइबर सेल में स्थानांतरित किया गया है। यह तबादला क्यों किया गया है, इसकी अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


